लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली शोभायात्रा व कलश यात्रा

स्वामी परमानंद गिरी महाराज के आर्शीवाद से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM (IST)
लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली शोभायात्रा व कलश यात्रा
लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली शोभायात्रा व कलश यात्रा

संसू, मानसा: अखंड परमधाम सेवा समिति मानसा की ओर से स्वामी परमानंद गिरी महाराज के आर्शीवाद से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में लक्ष्मी नरायण मंदिर से विशाल शोभायात्रा व कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

नारियल की रस्म एसपी जिदल व ज्योति प्रचंड की रस्म अमृतपाल ठेकेदार तो झंडी की रस्म महिदरपाल एडवोकेट द्वारा अदा की गई। शोभायात्रा शहर के बाजारों से होती हुई गोशाला भवन में पहुंच कर समाप्त हुई। प्रधान प्रेम जोगा ने बताया कि भागवत कथा 20 से 26 सितबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन से छह बजे तक गोशाला भवन में होगी। इस अवसर पर कथा व्यास महामंडलेशर श्री स्वामी ज्योतिरमदय नंद गिरी महाराज करेंगे। सनातन धर्म सभा के प्रधान सुमीर छाबड़ा द्वारा मुख्य मेहमानों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन बिदरपाल गर्ग ने किया। यहां प्रेम जोगा, महेश अतला, सतीश गोयल, पवन कुमार, विजय मूसा, विनोद गूंगन, राजेश पंधेर, रुलदू राम नंदगढ़, सुरिदर पिटा, विनोद भंमा, कृष्ण लाल बांसल, प्रेम नंदगढ़, राज कुमार मित्तल, धर्मपाल पाली, आत्मा सिंह मोंगा, सनी गोयल आदि मौजूद थे। गणेश विसर्जन से पहले निकाली शोभायात्रा श्री बाला जी परिवार संघ मानसा द्वारा पहले श्री गणेश उत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। मूर्ति पूजन पंडित तरसेम शर्मा द्वारा करवाने के बाद मूर्ति विसजर्न किया गया। समाजसेवी जोनी जिदल को सम्मानित किया गया। यहां संघ चेयरमैन विनय मित्तल, प्रधान सुरिदर पिटा, अनिल पप्पू, मुकेश लाइट, रुलदू नंदगढिय़ा, जिनी जैन, बिट्टू जोगा, दीपक जोड़ा, संजीव छज्जू, रुलदू रोडी आदि मौजूद थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति जी का जयघोष किया।

chat bot
आपका साथी