गांधी राम बने नगर कौंसिल बरेटा के अध्यक्ष व अमनदीप जैन उपप्रधान

नगर कौंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव नगर कौंसिल में चुनाव कनवीनर एसडीएम सागर सेतिया बुढलाडा द्वारा करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:56 PM (IST)
गांधी राम बने नगर कौंसिल बरेटा के अध्यक्ष व अमनदीप जैन उपप्रधान
गांधी राम बने नगर कौंसिल बरेटा के अध्यक्ष व अमनदीप जैन उपप्रधान

संसू, बरेटा : नगर कौंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव नगर कौंसिल में चुनाव कनवीनर एसडीएम सागर सेतिया बुढलाडा द्वारा करवाया गया। बैठक में चुने हुए 13 में से सात पार्षद गांधी राम, अमनदीप जैन, प्रकाश सिंह, दर्शन सिंह, सुखविदर कौर, सर्वजीत कौर, अमनदीप कौर पहुंचे। यह चुनाव आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य कुलवंत राय सिगला की अगुआई में हुआ। सदस्यों को शपथ उठाने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई व अध्यक्षता पद के लिए गांधी राम का नाम सुखविदर कौर द्वारा पेश किया गया।

इसके बाद सर्वसम्मति से गांधी राम को अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए अमनदीप जैन का नाम सर्वजीत द्वारा पेश किया गया व दर्शन सिंह ने अमनदीप जैन को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। इस समय कार्यसाधक अफसर परमिदर सिंह भट्टी, सहायक विजय कुमार व अन्य कौंसिल स्टाफ हाजिर था। इस दौरान 6 पार्षद इस बैठक में नहीं पहुंचे। इस मौके मार्केट कमेटी के चेयरमैन ज्ञान चंद सिगला, सुखदेव सिंह भट्टी, मदन लाल, सतीश भाटिया, जगराज सिंह, सुखा सिंह धलेवा, सरपंच सतपाल सिंह, चरणजीत सिंह, सतपाल डसका, बोबी गोयल, लालू शर्मा, राजलाज सिंह, कृष्ण शर्मा, डबला सिंह, रमेश टैणी, हरपाल कटोदिया, पुलकित गर्ग आदि हाजिर थे।

आप नेताओं ने मंडियों में खरीद का जायजा लिया

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान बठिडा देहाती गुरजंट सिंह सिवियां ने गोनियाना मंडी की अनाज मंडी का दौरा किया। उनके द्वारा किसानों के साथ उनको आ रही मुश्किलों को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद सिवियां ने बताया कि पंजाब सरकार के मंडियों में से अनाज उठाने के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। क्योंकि अनाज मंडियों में न तो बारदाना पहुंचा है, न ही बिकी हुई फसल की लिफ्टिग हो रही है। इस दौरान किसानों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मंडियों में फसल लेकर बैठे हैं, जिनकी किसी ने सार नहीं ली। इस कारण वह मंडियों में रातें काटने के लिए मजबूर हो गए हैं। यहां तक कि मच्छर ज्यादा होने के कारण वह बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इस मौके पर बलकार सिंह भोखड़ा, रजनीश राजू, बबली राम, रणवीर विक्की, सुखदेव सिंह खालसा, दीपक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी