रेहड़ी चालकों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

शहर में सब्जी बेचने वाले रेहड़ी चालकों ने पुलिस प्रशासन पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:45 PM (IST)
रेहड़ी चालकों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
रेहड़ी चालकों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

संसू, सरदूलगढ़: शहर में सब्जी बेचने वाले रेहड़ी चालकों ने पुलिस प्रशासन पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए बसपा नेता कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ की अगुआई में बस स्टैंड के पास हाईवे पर धरना लगा कर यातायात जाम कर दिया। कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस जानबूझ कर गरीब रेहड़ी चालकों को परेशान कर रही है, जबकि पंजाब सरकार द्वारा जरूरी वस्तुओं में शामिल सब्जी को बेचने पर छूट दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रगट किया।

धरनाकारियों से बातचीत करने पहुंचे थाना इंचार्ज अजय परोचा ने विश्वास दिलाया कि किसी भी दुकानदार को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन दुकानदार सरकार द्वारा कोरोना संबंधी जारी किए गए नियम का पालन करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार मंडल का वफद सिटी कांग्रेस के प्रधान मथरा दास गर्ग की अगुआई में डीएसपी सरदूलगढ़ अमरजीत सिंह को मिला व दुकानें खुलवाने की मांग की। वफद में शामिल सतपाल सिगला, शिवजी राम, आत्मप्रकाश लच्छी ने कहा कि पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के कारण सभी कारोबार बंद कर दिए, जिसके चलते आम दुकानदार को अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग करते कहा कि दुकानदारों को अपनी दुकान खोलने की इजाजत दी जाए। डीएसपी अमरजीत सिंह ने वफद को विश्वास दिलाया कि उनकी मांग को डीसी मानसा तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जरूरी समान की दुकानें खोलने की इजाजत दी हुई है। इसलिए दुकानदारों को कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना महामारी पर जंग जीती जा सके। यह सब उनकी सेहत के लिए ही किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी