सगाई होने के बाद खुश थी कांस्टेबल युवती, फिर अचानक हुआ ऐसा कि थाने में ही निगल लिया जहर

थाने में तैनात कांस्टेबल युवती की सगाई हुई लेकिन कुछ दिन बाद ही एक व्यक्ति पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाने लगा। इसी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 01:17 PM (IST)
सगाई होने के बाद खुश थी कांस्टेबल युवती, फिर अचानक हुआ ऐसा कि थाने में ही निगल लिया जहर
सगाई होने के बाद खुश थी कांस्टेबल युवती, फिर अचानक हुआ ऐसा कि थाने में ही निगल लिया जहर

बुढलाडा [नानक सिंह खुरमी]। कांस्टेबल युवती सगाई होने के बाद खुश थी। वह अपने सपनोंं के राजकुमार के ख्वाब में डूबी थी, लेकिन तभी अचानक ऐसा हुआ, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। दरअसल, एक युवक उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाने लगा और धमकी देने लगा। इससे परेशान महिला कांस्टेबल युवती ने थाने में ड्यूटी के दौरान ही जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपित की तलाश मेें छापामारी कर रही है।

मृतका लड़की के पिता रणजीत सिंह पुत्र हरचरन सिंह निवासी दोदड़ा द्वारा ने बताया कि उनकी बेटी गगनदीप कौर सिटी पुलिस बुढलाडा में बतौर कांस्टेबल तैनात थी। गगनदीप की कुछ समय पहले संगरूर में सगाई हुई थी। शादी का दिन दिसंबर में तय हुआ था, लेकिन चीमा मंडी निवासी गुरप्रीत सिंह गगनदीप को लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था। 

गुरप्रीत उसे धमकियां दे रहा था कि अगर उसने सगाई नहीं तोड़ी तो बहुत बुरा होगा। इसके कारण गगनदीप कौर काफी परेशानी थी। इसी परेशानी में उसने थाने में ही जहर निगल लिया, जहां सहायक पुलिस कर्मियों ने डॉक्टरी सहायता के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। मगर उसकी हालत गंभीर देखते बठिंडा में रेेफर कर दिया। जहां जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते कुछ घंटों बाद डॉक्टरों ने  उसे मृतक घोषित कर दिया।

एसएचओ सिटी बुढलाडा इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह का कहना है कि मृतक महिला कांस्टेबल के पिता के बयानों के आधार पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाश पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दी गई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी