किसान यूनियन ने पुलिस चौकी के सामने दिया धरना

आरोपितों को गिरफ्तार न करने के विरोध में ठूठियावाली पुलिस चौकी के सामने धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:18 PM (IST)
किसान यूनियन ने पुलिस चौकी के सामने दिया धरना
किसान यूनियन ने पुलिस चौकी के सामने दिया धरना

जासं, मानसा : पंजाब किसान यूनियन के नेता गोरा सिंह भैणीबाघा पर हमला करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार न करने के विरोध में ठूठियावाली पुलिस चौकी के सामने धरना दिया गया। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

किसान नेता जसपाल सिंह उभ्भा ने कहा कि 11 अक्टूबर को किसान नेता गोरा सिंह भैणीबाघा पर गांव ठूठियांवाली के पास कुछ हथियारबंद लोगों हमला कर दिया था। पुलिस को शिकायत दी गई थी लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में नामजद किए आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर आरोपित को जल्दी काबू न किया तो वह कड़ा संघर्ष करेंगे।

धरना दे रहे किसानों से बातचीत करने पहुंचे थाना सदर के इंचार्ज ने विश्वास दिलाया कि आरोपित को जल्दी काबू कर लिया जाएगा। इस उपरांत धरनाकारियों ने धरना उठा लिया गया।

इस मौके पर जिला प्रधान रामफल सिंह चक्कअलीशेर, करनैल सिंह मानसा, हरजिदर सिंह मानशाहिया, जरनैल सिंह ख्यिाला, जगजीत सिंह जोगा, लक्खा सिंह भैणीबाघा, भप्पा सिंह, केवल सिंह, रणजीत सिंह तामकोट, हाकम सिंह झुनीर, सुखदेव सिंह अतला, भोला सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी