बुढलाडा में किसानों ने दिखाया रोष

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का रेल पटरी पर धरना जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:47 PM (IST)
बुढलाडा में किसानों ने दिखाया रोष
बुढलाडा में किसानों ने दिखाया रोष

जांस, मानसा : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का रेल पटरी पर धरना जारी है। इसके साथ ही बुढलाडा में भाजपा मंडल के प्रधान सुखदर्शन शर्मा के आवास के सामने भी प्रदर्शन जारी है। किसानों ने गत दिवस भाजपा नेता राकेश जैन के घर का घेराव भी शुरू कर दिया है।

अनाज मंडी में जिला उप प्रधान जोगिदर सिंह दयालपुरा के नेतृत्व में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके गए। इस मौके पर आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार भट्ठल, प्रेम सिंह दोदड़ा, आशा वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान सुखविदर कौर सुक्खी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी