सरदूलगढ़ में संयुक्त किसान मोर्च ने किया प्रदर्शन
कृषि कानून के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों द्वारा किए जा रहे संघर्ष तहत संयुक्त किसान मोर्च के अह्वान पर शहर में किसानों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतले जला कर रोष प्रगट किया।
संसू, सरदूलगढ़: कृषि कानून के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों द्वारा किए जा रहे संघर्ष तहत संयुक्त किसान मोर्च के अह्वान पर शहर में किसानों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतले जला कर रोष प्रगट किया।
नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए लोक विरोधी फैसलों के कारण देश आर्थिक तौर पर पिछड़ गया है। जब तक कृषि कानून रद नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर कुल हिद किसान सभा के नेता सतपाल चोपडा, महिदर सिंह, जमहूरी किसान सभा के कामरेड लाल चंद, गुरदेव सिंह लोहगढ, किसान नेता जसवंत सिंह, हरजीतपाल सिंह, लाट सिंह, दलवीर सिंह नाहरा, जसवंत सिंह मानखेडा, चानण सिंह जटाणा, काका सिंह रणजीतगढ़, जगदेव सिंह साधूवाला, जसकरन सिंह, हरजिदर सिंह, कामरेड बंसी लाल, लाभ सिंह सरदूलगढ़ आदि मौजूद थे।
रामपुरा फूल में कृषि कानूनों के खिलाफ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर धरना लगाकर बैठे किसानों ने शनिवार सुबह केंद्र सरकार के पुतले फूंके। रोष मार्च भी निकाला गया। भाकियू डकौंदा के ब्लाक अध्यक्ष स्वर्ण सिह भाईरुपा, सुखविदर सिह भाईरुपा, गुरदीप सिह सेलबराह, इंकलाबी केंद्र पंजाब के हरमेश कुमार रामपुरा, भाकियू डकौंदा के सूबेदार नंद सिह नसीब कौर, इंद्रजीत सिह कराड़वाला, मास्टर गुरनाम सिह मेहराज, हरी सिह बुगगर, मक्खन सिह सेलबराह, रणजीत सिह कराडवाला, हरभजन सिह ढपाली, संता सिह फूल, मनजीत सिह भाईरुपा, सुखदेव सिह संघा, टीएसयू के गुरकीर्त सिह, मेडीकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के डाक्टर जगतार सिह फूल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 अक्टूबर को रामपुरा रेलवे स्टेशन पर सुबह दस से शाम चार बजे तक रेल यातायात जाम किया जाएगा।
संगत मंडी में भी किसानों, मजदूरों और स्त्रियों ने गांव घुद्दा, जै सिह वाला और पथराला में केंद्र सरकार के पुतले फूंक कर प्रदर्शन किया। देहाती मजूदर सभा जिला बठिडा के प्रधान मिठू सिह घुद्दा और बीकेयू सिद्धूपुर के नेता गुरजीवन सिह पथराला ने चेतावनी दी कि यह आंदोलन कृषि कानून रद करवाने तक जारी रखा जाएगा।
रामा मंडी में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रदेश महासचिव रामकरण सिह रामा की अगुआई में तलवंडी साबो रोड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। रामकरण सिह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाने के लिए कानून का अवैध फायदा उठा रही है। पांच प्रदेशों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट डालने का मतलब महंगाई को बढ़ावा और अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है। इस मौके ब्लाक प्रधान दर्शन कुमार, कर्मजीत सिह, सुखदेव सिह, सरुप सिह सिद्धू, सुनील कुमार, राजिदर शर्मा, दर्शन सिह, काहन चंद, सचिन बांसल, गग्गी शर्मा आदि शामिल थे।