धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने लगाया धरना

भारतीय किसान यूनियन की ओर से पंजाब में धान की खरीद बंद करने के विरोध में जटाना कैंचिया पर धरना लगाकर नेशनल हाईवे जाम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 03:56 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 03:56 AM (IST)
धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने लगाया धरना
धान की खरीद बंद होने पर किसानों ने लगाया धरना

संसू, सरदूलगढ़: भारतीय किसान यूनियन की ओर से पंजाब में धान की खरीद बंद करने के विरोध में जटाना कैंचिया पर धरना लगाकर नेशनल हाईवे जाम किया गया।

इस दौरान सरदूलगढ़ के सीनियर उपप्रधान हरपाल सिंह मीरपुर ने कहा कि नरमा की फसल तबाह होने के बाद किसानों को दिन-रात डीएपी खाद लेने के लिए लाइनों में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऊपर से सरकार ने धान की खरीद बंद कर दी है, जिस कारण किसानों की फसल मंडियों में खराब हो रही है। इस कारण किसानों को मजबूरी में धरना लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की सारी फसल नहीं खरीद लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। देर शाम तक किसानों का धरना जारी था। दर्जा चार कर्मियों ने निकाली रोष रैली पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते दर्जा चार मुलाजिमों ने अमरीक सिंह रोड पर राज्य प्रधान दर्शन सिंह लुबाना, महासचिव रणजीत सिंह धलेवा व बलजिदर सिंह की अगुआई में रोष रैली की। इस रैली में दर्जा चार, दिहाड़ीदार, ठेका व आउटसोर्स मुलाजिमों ने शिरकत की। इसके बाद शहर में रोष मार्च भी निकाला गया, जो अमरीक सिंह रोड से शुरू होकर हनुमान चौक होते हुए बस स्टैंड पर पहुंच कर समाप्त हुआ।

इस दौरान सरकारी स्कूल टीचर्स यूनियन पंजाब के सीनियर उप प्रधान प्रेम चावला, प्रीतम सिंह भुल्लर, हंसराज बीजवा, जगमोहन नौलखा ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को रेगुलर करने के नाम पर 10 साल की शर्त को लगाकर हजारों कर्मचारियों के साथ बेइंसाफी की है। यहां तक कि सरकार ने 36 हजार मुलाजिमों को पक्का करने का प्रचार किया है, जिसकी स्थिति कुछ और है। उन्होंने मांग की कि सभी मुलाजिमों को पक्का करने का नोटिफिकेश तुरंत जारी किया जाए। इस मौके पर वेद प्रकाश, मनजीत सिंह, सौदान सिंह यादव, गुरतेज सिंह, संजीव कुमार, राज कुमार, हरभवान, राम प्रसाद, प्रवीण कुमार, राम अवतार, नछत्तर सिंह, जोगिदर सिंह, सुखदेव सिंह, सोहन पंछी, रमेश कुमार, रमेश कुमार, हंसराज, चमन लाल संगलोलिया, जोरा सिंह, दीपचंद, गगनदीप कौर, राम किशन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी