किसानों ने बसों पर लेग सीएम के बैनरों पर कालिख पोती

किसान नेताओं ने सरकारी बसों के पीछे लगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के बैनरों पर कालिख पोत दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 09:31 PM (IST)
किसानों ने बसों पर लेग सीएम के बैनरों पर कालिख पोती
किसानों ने बसों पर लेग सीएम के बैनरों पर कालिख पोती

संवाद सूत्र, रामा मंडी: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से जिला नेता जगदेव सिंह जोगेवला की अगुआई में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के लिए बस सेवा शुरू करने के कार्यक्रम का विरोध किया गया। उनके विरोध के चलते हलका तलवंडी साबो से कांग्रेस के मुख्य सेवादार खुशबाज सिंह जटाना का दौरा भी रद करना पड़ा। इसके बाद किसान नेताओं ने सरकारी बसों के पीछे लगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के बैनरों पर कालिख पोत दी। जगदेव सिंह ने कहा कि चन्नी सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। किसानों को अब तक बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं मिला है। यहां हरचरण सिंह, कुलविदंर सिंह, बग्गा सिंह, सेवक सिंह, बग्गा सिंह, जसवीर सिंह आदि हाजिर थे। किसानों के विरोध के बीच वित्तमंत्री को रद करने पड़े कार्यक्रम गुलाबी सुंडी के कारण खराब हुई नरमे की फसल का मुआवजा लेने के लिए किसानों पांच दिन तक जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स का घेराव करने के बाद शुक्रवार को किसानों ने ऐलान किया था कि वे अब कांग्रेस मंत्रियों व विधायकों का घेराव करेंगे। इसके चलते शनिवार को जब वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल शहर के दौरे पर निकले तो किसानों ने उनका जगह-जगह पर घेराव करना शुरू कर दिया।

वित्तमंत्री सबसे पहले सिविल लायंस क्लब में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे तो वहां किसान भी पहुंच गए। पुलिस ने क्लब का गेट बंद कर किसानों को रोका दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। किसानों के विरोध को देखते हुए वित्तमंत्री वहां से जल्दी ही निकल गए। इसके बाद वित्तमंत्री ने दादी-पोती पार्क के पास किसी कार्यक्रम में जाना था, लेकिन वहां पर किसान पहले से ही मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन किसानों ने इसका जब विरोध किया तो पुलिस को किसानों को बस से उतारना पड़ा। इसके बाद वित्तमंत्री ने अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

chat bot
आपका साथी