नशा तस्करी में महिला सहित आठ गिरफ्तार

पुलिस ने नशा तस्करी में महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 09:55 PM (IST)
नशा तस्करी में महिला सहित आठ गिरफ्तार
नशा तस्करी में महिला सहित आठ गिरफ्तार

संसू, मानसा: सीआइए स्टाफ मानसा पुलिस ने गांव बप्पीआणा वासी इशू सिंह उर्फ बारू को 1100 नशीली गोलियों के साथ काबू कर थाना भीखी में मामला दर्ज करवाया। वहीं थाना भीखी पुलिस ने गांव अतला खुर्द वासी कुलदीप सिंह को 300 नशीली गोलियों और गांव खीवा खुर्द वासी रानी कौर को 200 गोलियों के साथ पकड़ा।

इसके अलावा थाना झूनीर की पुलिस ने गांव फत्ता मालकों वासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को तीन ग्राम हेरोइन, थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने बुढलाडा वासी मंगा सिंह को एक ग्राम स्मैक, सीआइए स्टाफ मानसा पुलिस ने गांव सैदेवाला वासी बिट्टू सिंह उर्फ कुलवीर सिंह को दो किलो चूरा पोस्त, थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने गांव झंडा खुर्द वासी सेवक सिंह को 200 लीटर लाहन व 45 बोतल अवैध शराब और थाना जोड़किया पुलिस ने गांव बीरेवाला जट्टा के वासी निक्का सिंह को 30 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया।

नशा तस्करी में 16 नामजद, 12 आरोपित गिरफ्तार जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापामारी करते हुए पांच किलो अफीम, सात किलो गांजा, हेरोइन व अवैध शराब बरामद कर 16 लोगों को नामजद किया है। इनमें से 12 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

थाना संगत पुलिस ने झारखंड व बिहार से अफीम की तस्करी करने वाले तीन लोगों को डूमवाली गांव से गिरफ्तार किया। एसआइ मेजर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डूमवाली के पास नाकाबंदी कर मनोज कुमार निवासी हंटर गंग जिला चतरा झारखंड, छोटू शर्मा निवासी चासी जिला गया बिहार व दलीप भारती निवासी जोरी जिला चतरा झारखंड को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास पांच किलोग्राम अफीम बरामद की गई। उक्त लोग झारखंड से उक्त नशा लाकर आगे महंगे दाम पर बेचते थे।

वहीं थाना सिविल लाइन के एएसआइ परमिदर सिंह ने बताया कि उमेश प्रसाद निवासी लाल सिंह बस्ती बठिडा को सात किलोग्राम गांजा, थाना केनाल कालोनी के एएसआइ बलबीर सिंह ने स्कूटी सवार गुरविदर सिंह निवासी राजीव कालोनी बठिडा को 24 बोतल और एएसआइ हरिदर सिंह ने गज्जन सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना नेहियांवाला पुलिस के एएएआइ बहादर सिंह ने जसविदर सिंह निवासी गांव खेमुआना जिला बठिडा से 25 लीटर लाहन जब्त की, लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गया। उधर, थाना नथाना के हवलदार रंजीत सिंह ने नेगुरपाल सिंह, सैंगल सिंह निवासी गांव तुंगवाली को 16 बोतल अवैध शराब के साथ नामजद कर गुरपाल सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा थाना दयालपुरा के एएसआइ हरजस सिंह ने गुरप्रीत सिंह, रणगुरिदर सिंह निवासी कोठा गुरु को आधा ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना सिटी रामपुरा के एएसआइ अमरीक सिंह ने मंगा सिंह निवासी भूंदड़ को रामपुरा फूल के पास एक ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना सदर रामपुरा पुलिस के एएसआइ गुरदित्त सिंह ने जसपाल सिंह निवासी गिलकलां के घर से 35 लीटर लाहन बरामद की, लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गया। उधर, थाना तलवंडी साबो के एसआइ अवतार सिंह ने हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह निवासी जीवन सिंह वाला के पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर से बरामद किया। इसके अलावा थाना रामा के एसआइ गुरप्रीत सिंह ने वीरा सिंह निवासी गांव लालेआणा को 200 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी