घर-घर जाकर गाइडलाइंस का पालन करवाएं पार्षद: डीएसपी

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह जरूरी है कि लोग सभी गाइडलाइंस का पालन करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:51 PM (IST)
घर-घर जाकर गाइडलाइंस का पालन करवाएं पार्षद: डीएसपी
घर-घर जाकर गाइडलाइंस का पालन करवाएं पार्षद: डीएसपी

संवाद सूत्र, भुच्चो मंडी: कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा जारी की नई गाइडलाइन को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए भुच्चो मंडी पुलिस चौकी में डीएसपी अशोक शर्मा ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ मीटिग की। कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह जरूरी है कि लोग सभी गाइडलाइंस का पालन करें।

डीएसपी अशोक शर्मा ने पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में घर-घर जा कर लोगों को जागरूक करने की हिदायत की। उन्होंने दुकानदारों को 30 अप्रैल तक शाम के आठ बजे दुकानों बंद करने, रविवार को दुकानें न खोलने, मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बना कर रखने और विवाह और शोक समागमों में 10 व्यक्तियों से अधिक संख्या न होने देने के हुक्म जारी किए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान जोनी बांसल, कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा, जीवन बांसल, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण बांसल, भाजपा जिला प्रधान विनोद बिटा, कौंसलर दलजीत सिंह, आत्मा सिंह, कुलदीप गोलन और चेयरमैन नाहर सिंह आदि हाजिर थे। नाइट क‌र्फ्यू के उल्लंघन में दो पर केस थाना कोतवाली की पुलिस ने नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरमुख सिंह ने बताया कि उनके द्वारा फायर ब्रिगेड चौक के पास गश्त की जा रही थी। इस दौरान दो लोग नाइट क‌र्फ्यू में घूमते हुए नजर आए। पुलिस ने बठिडा के नंद किशोर व मनप्रीत कौर पर केस दर्ज किया है। हालांकि दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया है।

chat bot
आपका साथी