वैक्सीनेशन के प्रति जिम्मेदारी निभाएं पार्षद: डीसी

सिविल सर्जन डा. सुखविदर सिंह ने सिटी -1 पुलिस स्टेशन में शहर में नवनियुक्त पार्षदों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:08 PM (IST)
वैक्सीनेशन के प्रति जिम्मेदारी निभाएं पार्षद: डीसी
वैक्सीनेशन के प्रति जिम्मेदारी निभाएं पार्षद: डीसी

संसू मानसा: कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित गतिविधियां की जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर मोहिदर पाल एवं जिला पुलिस प्रमुख सुरेंदर लाम्बा की अगुआई में सिविल सर्जन डा. सुखविदर सिंह ने सिटी -1 पुलिस स्टेशन में शहर में नवनियुक्त पार्षदों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोरोना महामारी के बारे में सभी लोगो को जागरूक करें। मास्क पहनने की अनिवार्यता, शारीरिक दूरी और स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। कोरोना के लक्षण जैसे कि खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाने की सलाह दें। टीकाकरण के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। सिविल सर्जन ने कहा कि टीका बीमारी को नियंत्रित करने का रामबाण इलाज है। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिको को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जिले के 98 सरकारी और चार निजी केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। पार्षद अपने-अपने वार्डो में कैंप लगवाएं। साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। आंदोलन के रूप में अभियान चलाने पर दिया जोर डिप्टी कमिश्नर मोहिदर पाल ने कहा कि सिविल सर्जन और सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से बचत भवन में भी मीटिग की। इस दौरान देहाती और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आह्वान किया कि लोगों को एक साझे आंदोलन की तरह टीकाकरण और सैंपल देने के लिए सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। इसके लिए ग्रामीण और शहरी स्तर पर रोजाना पांच से 10 शिविर लगाए जाएं। यहां अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सुखप्रीत सिंह सिद्धू, एसडीाएम बुढलाडा शसागर सेतिया, एसडीएम सरदूलगढ़ सरबजीत कौर, सिविल सर्जन डा. सुखविदर सिंह, जिला विकास और पंचायत अधिकारी नवनीत जोशी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी