दर्शन सिंह चीमा प्रधान और भूरा सिंह उपप्रधान बने

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की गांव हमीरगढ़ ढैपाई में 25 सदस्यीय कमेटी का चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 04:11 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 04:11 PM (IST)
दर्शन सिंह चीमा प्रधान और भूरा सिंह उपप्रधान बने
दर्शन सिंह चीमा प्रधान और भूरा सिंह उपप्रधान बने

संवाद सूत्र, भीखी : भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की गांव हमीरगढ़ ढैपाई में 25 सदस्यीय कमेटी का चुनाव हुआ।

यह चुनाव किसान यूनियन डकौंदा के जिला नेता महेंद्र सिंह भैणीबागा की अध्यक्षता में हुआ जिसमें दर्शन सिंह चीमा को प्रधान, भूरा सिंह को उपप्रधान, दर्शन सिंह को महासचिव, बलजिदर सिंह को कोषाध्यक्ष, पृथ्वी सिंह को सहायक कोषाध्यक्ष, काका सिंह को प्रेस सचिव और जगदीप सिंह, काका सिंह, उपेंद्र सिंह, वीर सिंह, जुगराज आदि को सदस्य चुना गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों को दिल्ली जाने के लिए भी लामबंद किया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह भैणीबागा ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी हैं और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी