दूरदर्शन पर ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे

कार्यक्रम भी बच्चों और मां-बाप के लिए आकर्षण का केंद्र बनने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:06 AM (IST)
दूरदर्शन पर ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे
दूरदर्शन पर ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे

जासं, मानसा : दूरदर्शन के डीडी पंजाबी चैनल पर ऑनलाइन क्लासों के साथ-साथ अब रविवार का कार्यक्रम भी बच्चों और मां-बाप के लिए आकर्षण का केंद्र बनने लगे हैं।

कोरोना की मुश्किल घड़ी दौरान शिक्षा विभाग द्वारा दूरदर्शन और दूसरे चैनलों के जरिए बच्चों को शिक्षा कार्यक्रमों के साथ जोड़ना उनके लिए लाभदायक साबित हो रहा है। पांचवीं क्लास तक के बच्चों के लिए पेश किये जाते रविवार के इस प्रोगराम से जहां बच्चे भरपूर मनोरंजन करते हैं,वही उनके ज्ञान में विस्तार होता है।

आज प्रस्तुत कार्यक्रम में सरकारी प्राथमिक स्कूल गोबिन्दगढ़ के बच्चों ने गतका, सुरजीतपुरा स्कूल द्वारा योगा, सेढा सिंह वाला द्वारा भाषण, मचाकी मल सिंह द्वारा लोक गीत, महल कलां स्कूल के अध्यापकों द्वारा चित्रकारी, जंगियाना की बच्ची द्वारा कविता उच्चारण,राही बस्ती बरनाला द्वारा कोरियोग्राफी, भून्दड़ स्कूल की बच्चियां द्वारा काव्य पाठ, शब्बू कलां की बच्ची ने लोक गीत,रुड़की स्कूल द्वारा भाषण, गोंसाबाद के अध्यापकों द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट बारे और सरकारी प्राइमरी स्कूल नथाना की ओर से शहीद भगत सिंह की देश भक्ति को कोरिओग्राफी तहत पेशकारियां पेश की गई। गुरनैब मघांणियां ने मंच संचालन किया।

जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री सरबजीत सिंह ने समूह अध्यापक वर्ग को बधाई दी कि वह ऑनलाइन शिक्षा के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन प्रोगरामों को उत्साहित करते हैं।

chat bot
आपका साथी