कृषि अध्यादेश रद करने के लिए फूंका केंद्र का पुतला

कांग्रेस के वर्करों ने जिला कचहरी के समक्ष केंद्र सरकार का पुतला जला रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM (IST)
कृषि अध्यादेश रद करने के लिए फूंका केंद्र का पुतला
कृषि अध्यादेश रद करने के लिए फूंका केंद्र का पुतला

जासं, मानसा : केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेश के खिलाफ जिला परिषद मेंबर माइकल गागोवाल व गुरप्रीत कौर गागोवाल की अगुवाई में कांग्रेस के वर्करों ने जिला कचहरी के समक्ष केंद्र सरकार का पुतला जला रोष जताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी फैसले ले रही है। इस अध्यादेश के लागू होने से किसान मजदूर व अन्य वर्ग तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार किसानों के पक्ष में खड़ी है, जिसके चलते ही पूरे पंजाब में मोदी सरकार का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना की आड़ में लोक विरोधी फैसले ले रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सुखदर्शन सिंह खारा, गुरजंट सिंह कोटड़ा, अमृतपाल सिंह कूका, अमृतपाल गोगा, कमल चुनिया, अमन सिद्धू, जगदीप सिंह सरपंच बुर्ज ढिलवां, जगा सिंह सरपंच बरनाला, चिरंजी सिंह सरपंच किश्नगढ फरवाही, हरभजन सिंह, राम सिंह, जसविदर सिंह सरपंच डेलूआणा, लाभ सिंह सरपंच बुर्ज राठी, कमलजीत सिंह सरपंच सदा सिंह वाला के अलावा अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी