केक काटकर मां काली की जयंती मनाई

मां महाकाली मंदिर कमेटी नजदीक भगत सिंह चौक में मां काली की जंयती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 12:14 AM (IST)
केक काटकर मां काली की जयंती मनाई
केक काटकर मां काली की जयंती मनाई

संसू, मानसा : मां महाकाली मंदिर कमेटी नजदीक भगत सिंह चौक में मां काली की जंयती मनाई गई। केक काटने की रस्म कांग्रेसी नेता बलविदर नारंग ने अदा की। जबकि महिला संकीर्तन मंडल द्वारा मां काली का गुणगान किया गया। वहीं मंदिर कमेटी द्वारा लंगर का प्रबंध किया गया। इस अवसर पर प्रधान हरदयाल बरनाला, अशोक गर्ग, हेम राज, राजू बाबा जटाणे वाला, नौजवान सहारा क्लब के प्रधान रणधीर धीरा, शैली रानी पार्षद मौजूद थे। इसी तरह जय श्री संतोषी माता मंदिर कमेटी द्वारा प्रधान विनोद गूंगन की अगुआई में मां काली की जयंती मनाई गई। पूजा मंदिर के पुजारी जय देव शर्मा द्वारा करवाई गई। इस अवसर पर मास्टर रुलदू राम बांसल, मंदिर चेयरमैन अशोक गर्ग, आरसी गोयल एडवोकेट, रमेश निक्का, हुकम चंद बांसल, ओमकार बजाज, नेम जैन, अनिल काका, सुशील, भगवंत राय गोयल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी