दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत पांच पर मामला दर्ज

दहेज प्रताड़ना के आरोप में थाना महिला पुलिस ने विवाहिता के पति समेत सुसराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:41 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत पांच पर मामला दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत पांच पर मामला दर्ज

जासं, मानसा: दहेज प्रताड़ना के आरोप में थाना महिला पुलिस ने विवाहिता के पति समेत सुसराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को शिकायत देकर कर्मजीत कौर निवासी गांव राजगढ़ कुब्बे ने बताया कि उसका विवाह आरोपित रणवीर सिंह के साथ कुछ माह पहले हुआ था। शादी में उनके पिता बाबर सिंह ने अपनी समर्थता अनुसार दहेज दिया, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद उसके पति रणवीर सिंह, ससुर गुरदेव सिंह, सास सुखदेव कौर, देवर पारस सिंह निवासी अहिलनाबाद व ननद गुरमन कौर उसे दहेज कम लाने का ताना देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। यही नहीं उक्त लोगों ने उसे दहेज लाने के लिए घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट के दो विभिन्न मामलों में महिला समेत 11 लोगों पर केस दर्ज जिले में जमीनी विवाद व व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर हुए दो अलग-अलग झगड़ों में 11 लोगों ने दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना संगत पुलिस के पास गुरविदर सिंह वासी भागू ने शिकायत दी कि उसका ट्रक यूनियन कालियावाली में अमरजीत सिंह वासी हसू हरियाणा, कुशलदीप सिंह वासी डबवाली, तेजी सिंह वासी कक्खावाली थाना लंबी के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बीती 26 जुलाई को उसने आरोपित लोगों पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद उक्त आरोपियों ने पांच अन्य साथियों को लेकर उसे डूमवाली में घेर लिया व मारपीट कर घायल कर फरार हो गए।

इसी तरह थाना नंदगढ़ पुलिस के पास परमजीत कौर निवासी गांव चुग्घे कलां ने शिकायत दी कि उनका परिवार आरोपित गुरप्रीत सिंह व उनके परिजनों को जानता था। इसी क्रम में उसके पिता ठाना सिंह ने गुरप्रीत सिंह का रिश्ता करवाया था। शादी के बाद पति व पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसमें आरोपित उसके परिवार पर जानबूझ कर गलत जगह पर रिश्ता करवाने का आरोप लगा रहे है। इसी बात को लेकर मंजीत कौर, महिल सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी चुग्घेकला ने पिछले दिनों उसके पिता ठाना सिंह को रास्ते में रोककर मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों मे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी