होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार

ब्लू मून होटल में छापामारी कर वहां चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM (IST)
होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार
होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार

संसू, मानसा: सीआइए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के ब्लू मून होटल में छापामारी कर वहां चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। साथ ही होटल के संचालक और महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

थाना सिटी वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर जगदीश कुमार के मुताबिक सूचना मिली थी कि उक्त होटल का संचालक अन्य शहरों से लड़किया बुला कर होटल में देह व्यापार करवाता है। पुलिस ने होटल में छापामारी कर एक कमरे में एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। इसके बाद होटल संचालक बरजिदर कुमार व गुरप्रीत सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। काबू किए गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। हेरोइन और लाहन के साथ चार गिरफ्तार, दो फरार जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 65 ग्राम हेरोइन और 120 लीटर लाहन बरामद की है, जबकि दो लोग फरार हो गए।

स्पेशल स्टाफ बठिडा के एसआइ हरजीवन सिंह के अनुसार धोबियाना रिग रोड पर गश्त के दौरान रिग रोड पर घूम रहे गुरविदर सिंह निवासी धोबियाना बस्ती को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर उसे पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर उसके एक अन्य साथी राहुल मेहरा निवासी परसराम नगर को भी नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसी तरह स्पेशल स्टाफ के एएसआइ गुरबख्शीश सिंह ने डबवाली रिग रोड नजदीक ओवरब्रिज के पास बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरचरण सिंह को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं थाना दयालपुरा के एएसआइ गुरजंट सिंह ने गांव भगता भाईका में छापामारी कर कुलदीप सिंह निवासी भगता भाईका को गिरफ्तार कर 100 लीटर लाहन, चालू भट्ठी का सामान, पौनी बोतल अवैध शराब बरामद की, जबकि आरोपित बीरबल सिंह फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर बीरबल सिंह की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा थाना संगत के हवलदार कर्मपाल सिंह ने गांव जस्सी बागवाली में छापामारी कर 20 लीटर लाहन के साथ गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी