किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कृषि सुधार कानून के विरोध में रेलवे स्टेशन पर चल रहा किसान मोर्चा 30वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:40 PM (IST)
किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जासं, मानसा : कृषि सुधार कानून के विरोध में रेलवे स्टेशन पर चल रहा किसान मोर्चा 30वें दिन भी जारी रहा। पंजाब किसान यूनियन के सुखदर्शन सिंह नत्त, भाकियू डकौदा के मनजीत उल्लक, भाकियू मानसा के तेज सिंह चकेरिया, भाकियू सिदद्वुपुर के तरसेम हीरके, कुल हिद किसान सभा के कुलविदर उड्डत, लोकतांत्रिक किसान सभा के लाल चंद सरदूलगढ़ ने कहा कि केंद्र सरकार असफल साबित हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से पराली न जलाने वाले कानून का विरोध शुरू हो चुका है। वही किसानों का कहना है कि किसानों से भेदभाव किया जा रहा है क्योंकि अगर बात वातावरण के प्रदूषण की है तो निजी कंपनियों व थर्मल प्लांटों का धुआं होता है। मगर कानून सिर्फ किसानों के लिए ही क्यों है। किसानों ने कहा कि वह इन कानूनों का कड़ा विरोध करते हैं।

chat bot
आपका साथी