शिव मुनि महाराज की जन्मजयंती मनाई

वर्तमान आचार्य सम्राट पुज्य गुरुदेव डा. शिव मुनि महाराज की जन्मजयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:41 PM (IST)
शिव मुनि महाराज की जन्मजयंती मनाई
शिव मुनि महाराज की जन्मजयंती मनाई

संसू, भीखी: एसएस जैन सभा भीखी के तत्वावधान में उत्तर भारतीय प्रवर्तक प्रज्ञा महर्षि पुज्य गुरुदेव सुमन मुनि महाराज के सुशिश्य व्याख्यान वाचस्पति संघ रत्न भंडारी बाबा सुमंत भद्र महाराज, व्योवृद्ध राम मुनि महाराज, युवा रत्न सुशांत मुनि महाराज के सान्निध्य में आचार्य सम्राट पुज्य गुन्रुदेव आत्मा राम महाराज, पंजाब प्रवर्तक पंडित रत्न शुक्ल चंद महाराज व वर्तमान आचार्य सम्राट पुज्य गुरुदेव डा. शिव मुनि महाराज की जन्मजयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

महामंत्री ने बताया कि संतों ने महापुरुषों की जीवनियां का अपने मुखारविद से गुनगाण विस्तार पूर्वक श्रवण किया। श्रावक-श्राविकाओं ने भी श्री महापुरुषों की जीवनियां के बारे में गुनगाण भजनों और कविताओं दारा किया। संघ के अध्यक्ष संत राम जैन व महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि चतुर्मास के लिए जैन स्थानक में विराजमान संतों ने जैन धर्म के प्रचार को भीखी क्षेत्र के चारों ओर फैला रखा है। यहां सभा के अध्यक्ष संत राम जैन, सीनियर अध्यक्ष पियूष जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन, सुरेश जैन, आसवनी जैन, राजेश मित्तल, जैन कुमार जैन, भीम सैन जैन, यस जैन, नमन जिदल, अंसिव जैन, गेतिश जैन, महिला संघ की अध्यक्ष संतोष जैन, कंचन जैन, ऊषा जैन, रेनू जैन, नीरु जैन, प्रवीण जैनी आदि उपस्थित थे।

सत्संग में आने से शुद्ध होते हैं विचार: स्वामी जी श्री अखंड परमधाम सेवा समिति मानसा की ओर से स्वामी परमानंद गिरी महाराज के आशीर्वाद से गोशाला भवन में श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

सप्ताह के दूसरे दिन ज्योति प्रचंड करने की रस्म सतीश कुमार गोयल व उनके परिवार द्वारा अदा की गई। आरती की रस्म ईटीओ मदन लाल जिदल ने अदा की। प्रवचन करते हुए व्यास महामंडलेशवर श्री स्वामी ज्योतिरमय नंद गिरी महाराज ने कहा कि जो मनुष्य सत्संग में आते हैं, वह अच्छे कर्म के मालिक हैं। क्योंकि सत्संग मे आने से व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं व प्रमात्मा से नजदीकी बढ़ती है। मुनष्य जीवन का लक्ष्य परमात्मा का सिमरन कर उसकी प्राप्ति करना है। संत इंसान के जीवन से अंधकार दूर कर ज्ञान रूप प्रकाश से इंसान का जीवन सफल बनाते हैं व मोह माया लोभ के जाल से निकाल मन को शांत करने का रास्ता दिखाते हैं। उनके साथ आई भजन मंडली ने सुंदर सुंदर भजन गाकर सभी को मंत्रमुगंध कर दिया। यहां प्रेम जोगा, महेश अतला, सतीश गोयल, पवन कुमार, विजय मूसा, सुनील गुप्ता, सुरिदर पिटा, डा. अंकुश गुप्ता, रुलदू राम नंदगढ, संजय मित्तल, अशोक मत्ती, सुनिल गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी