भारत ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रुप ने जारी किया प्रोस्पेक्टस

भारत ग्रुप ऑफ कॉलेज सरदूलगढ़ द्वारा सेशन 2020-21 के लिए प्रोस्पेक्टस जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:14 PM (IST)
भारत ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रुप ने जारी किया प्रोस्पेक्टस
भारत ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रुप ने जारी किया प्रोस्पेक्टस

सरदूलगढ़ (वि.) : भारत ग्रुप ऑफ कॉलेज सरदूलगढ़ द्वारा सेशन 2020-21 के लिए प्रोस्पेक्टस जारी किया है। इसे जारी करने की रस्म कॉलेज सीईओ राजेश गर्ग व मोहित जैन ने की। चेयरमैन राधे श्याम सिगला ने कहा कि सेशन 2020-21 के दाखिले के लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए है। उन्होंने कहा कि सेशन 2020-21 के दौरान एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों को सरकार की हिदायतों अनुसार मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर सीईओ राजेश गर्ग ने कहा कि भारत ग्रुप ऑफ कॉलेज जोकि महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी बठिडा से मान्यता प्राप्त है। इसमें बीटेक इलैक्ट्रीकल, इंजीनियरिग सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग के अलावा एमबीए, बीबीए, बीकॉम, पीजीडीसीए, बीसीए, एमएससी आइटी, एमएससी मैथ, बीएससी आइटी के कोर्स करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले विद्यार्थियों को विशेष छूट दी जाएगी। इस मौके पर संस्था चेयरमैन राधे श्याम सिगला, केवल चंद जैन व प्राण नाथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी