पंजाब में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे केजरीवाल: मान

आप के पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने शनिवार को मानसा जिले के उलख माखा और खड़क सिंह वाला गांव में जनसभाएं कीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 09:37 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 09:37 PM (IST)
पंजाब में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे केजरीवाल: मान
पंजाब में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे केजरीवाल: मान

संवाद सहयोगी, मानसा: आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने शनिवार को मानसा जिले के उलख, माखा और खड़क सिंह वाला गांव में जनसभाएं कीं। उन्होंने लोगों से 21 मार्च को बाघा पुराणा में होने वाले आप के किसान महासम्मेलन में आने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी और अरविद केजरीवाल को मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि अरविद केजरीवाल किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए जल्द पंजाब आ रहे हैं। किसान आंदोलन पूरे देश भर में फैल चुका है। संघर्ष के इस समय में किसानों की आवाज बुलंद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अरविद केजरीवाल के पास केंद्र सरकार की जड़ हिला देने की क्षमता है। इसीलिए अब वह प्रदर्शनकारी किसानों के साथ मिलकर भाजपा की सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पंजाब आ रहे हैं। किसान महासम्मेलन के माध्यम से वह किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।

इस मौके चरनजीत सिंह अक्कांवाली, गुरप्रीत सिंह भुच्चर, गुरप्रीत सिंह बणांवाली, डा. विजय सिगला, सुखविदर सिंह भोला मान, सुखविदर सुखी अकलिया, परमिदर कौर समाघ, नेम चंद चौधरी, हरदेव सिंह उलक, हरजीत सिंह दंदीवाल, शिगारा खान जवाहरके, रमेश ख्याला, सुखविदर सिंह खोखर, अमृत मानसा, मिटू मानसा, हरजिदर सिंह दियालपुरा, नाजर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह दातेवास आदि मौजूद थे। किसान आंदोलन के लिए दिल्ली रवाना हुआ जत्था केंद्र सरकार की तरफ से पास किए कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए भाकियू डकौंदा के प्रदेश प्रधान बूटा सिंह बुर्ज गिल की अगुआई में बड़ी संख्या में किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। इस जत्थे में जसपाल सिंह, भगवंत सिंह लीला, जीवन सोनी, जशनप्रीत आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी