पराली नहीं जलाने वाले किसानों को किया सम्मानित

मालवा लोकहित आर्गनाइजेशन पंजाब द्वारा नाबार्ड के सहयोग से मानसा के एक होटल में पराली बचाओ फसल बढ़ाओ के तहत एक समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:02 PM (IST)
पराली नहीं जलाने वाले किसानों को किया सम्मानित
पराली नहीं जलाने वाले किसानों को किया सम्मानित

जागरण संवादादाता, मानसा : मालवा लोकहित आर्गनाइजेशन पंजाब द्वारा नाबार्ड के सहयोग से मानसा के एक होटल में पराली बचाओ फसल बढ़ाओ के तहत एक समागम करवाया गया। संस्था द्वारा इस समागम के तहत अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को करवाए समागम में पराली नहीं जलाने वाले विभिन्न किसानों को सम्मानित किया गया और इस अभियान के बारे में विचार चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी