मार्केट कमेटी मानसा के नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मानित
अग्रवाल सभा द्वारा सभा के प्रधान पुरुषोतम बांसल की अगुआई में शिव त्रिवेणी मंदिर में किया गया।
संसू, मानसा: अग्रवाल सभा द्वारा सभा के प्रधान पुरुषोतम बांसल की अगुआई में शिव त्रिवेणी मंदिर रेलवे स्टेशन के पास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन सुरेश नंदगढि़या, उप चेयरमैन विजय प्रकाश गोयल, तरसेम चंद व जगदीश राय को सम्मानित किया गया। सभा के प्रदेश उपप्रधान अशोक गर्ग ने उनकी नियुक्ति पर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा करके अग्रवाल समाज को सम्मान दिया है, जिसके लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।
यहां लाला मघ्घर मल्ल, पुरुषोतम बांसल, एडवोकेट आरसी गोयल, विनोद भंमा, मास्टर तीर्थ मित्तल, मास्टर रुलदू राम बांसल, विशाल गोलडी, हुकम चंद, कृष्ण फत्ता, सुरिदर पिटा, कृष्ण बांसल, संजीव पिका, शाम लाल, बिदरपाल गर्ग, रमेश जिदल, अक्षय लक्की, गोलडी मित्तल, जोनी जिदल, अभिषेक जैन, अशोक लाली आदि मौजूद थे। रामपूरा फूल में 60 युवा शिअद में शामिल यूथ अकाली नेता रवि कांगड़ा तथा रवि कुमार के प्रयास से पांच दर्जन के करीब युवा विभिन्न राजनीतिक दलों का साथ छोड़कर शिअद में शामिल हो गए। स्थानीय गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम में शिअद के प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह मलूका ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवकों को को सम्मानित किया। इस मौके सर्कल अध्यक्ष सतपाल गर्ग, पीएसी के सदस्य नरेश गोयल सीए, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष हैप्पी बांसल, बीसी विग के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जौडा, सीनियर शिअद नेता सुरेंद्र मेहराज, सुरेश लीला, लाभ सिंह, निर्मल बुर्जगिल, गुरतेज बराड, धर्मपाल शर्मा, विक्रमजीत भल्ला, रौकी सिंह, प्रिस शर्मा, प्रदीप दीपू, सुशील आशु, अरुण कुमार, काका चक्की वाला, खजान चंद, विनोद गर्ग भी उपस्थित थे।