कृषि विधेयकों के विरोध में किया हाईवे जाम

केंद्र सरकार द्वारा पास किए कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:25 PM (IST)
कृषि विधेयकों के विरोध में किया हाईवे जाम
कृषि विधेयकों के विरोध में किया हाईवे जाम

संस, सरदूलगढ़ : केंद्र सरकार द्वारा पास किए कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया था। 31 किसान संगठनों ने नेशनल हाईवे जाम करके बस स्टैंड के निकट धरना दिया।

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों से देश आर्थिक तौर पर पिछड़ा है।

दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल बादल ने कृषि विधेयकों के खिलाफ राज्यसभा सदस्य बलविदर सिंह भूंदड़ व विधायक दिलराज सिंह भूंदड़ की अगुआई में धरना लगाया गया। उन्होंने कहा कि यह कृषि विधेयक किसान विरोधी है। इन्हें केंद्र सरकार को रद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल किसानों के साथ खड़ा है।

इस मौके पर किसान नेता दर्शन सिंह जटाणा, बलवीर सिंह झंडूके, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान साहिल चौधरी, धरमिदर जैन, कांग्रेस नेता सुखविदर सुखी, बोहड सिंह संधू, शहरी प्रधान मथरा दास गर्ग, कामरेड लाल चंद, कामरेड आत्मा राम, कामरेड जगराज सिंह हीरके, कामरेड सतपाल चोपड़ा, बार एसोसिएशन के प्रधान तरविदर सिंह माखा, एडवोकेट अभय राम गोदारा, आप नेता नेम चंद चौधरी, करियाना यूनियन के प्रधान सतपाल सूरतिया, केमिस्ट एसोसिएशन के संजीव गर्ग, रेडिमेड यूनियन के प्रधान रोहित जैन, जतिदर सिंह सोढी, जतिदर जैन बॉबी, प्रेम कुमार चौहान, तरसेम चंद भोली मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी