शादी की नीयत से दो किशोरियों का अपहरण कर ले गए युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रणजीत नगर और आजाद नगर के दो लोगों ने दो युवकों पर उनकी बेटियों को शादी की नीयत भगाकर ले जाने की शिकायत पुलिस को दी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 03:02 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 03:02 PM (IST)
शादी की नीयत से दो किशोरियों का अपहरण कर ले गए युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शादी की नीयत से दो किशोरियों का अपहरण कर ले गए युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

लुधियाना, जेएनएन। शादी की नीयत से दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

थाना मोती नगर पुलिस ने रणजीत नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दरभंगा (बिहार) के थाना सदर के गांव अली नगर सुंदर नगर निवासी रवि कुमार पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 जनवरी को उसका बेटा किसी काम से जा रहा था। उसने देखा कि आरोपित रवि उसकी 13 साल की बेटी को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर कहीं ले जा रहा था। उसके बाद दोनो लौट कर नहीं आए। एएसआई रणजीत सिंह ने कहा कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

उधर, थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने आजाद नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर बहादर के रोड की भारती कॉलोनी निवासी मुनीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी उसके साथ ही एक फैक्ट्री में काम करती है। 18 जनवरी को वो काम पर नहीं गई। शाम को घर लौट कर देखा तो वाे वहां भी नहीं थी। उसकी तलाश करने पर पता चला कि मुनीष उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। आरोपित का उनके घर अाना जाना था। इसी बात का उसने फायदा उठाया।

नशीले पदार्थों की तस्करी में 7 गिरफ्तार, गांजा, हेराइन और नशीला पाउडर बरामद

लुधियाना। पिछले चौबीस घंटों में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गांजा, हेराइन व नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके सोमवार अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

थाना सराभा नगर पुलिस ने वेरका कट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार पांच लोगों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित तरनतारन के पट्टी निवासी दिलदार सिंह, तुशार शर्मा, सुभाष, लवदीप सिंह तथा बलकार सिंह हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित पट्टी से लुधियाना हेराेइन की डिलीवरी देने के लिए आ रहे हैं। उनकी कार पर क्राइम रिपोर्ट ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। इसके अलावा, थाना शिमला पुरी पुलिस ने अरोड़ा कट चौक के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 500 ग्राम गांजे के साथ काबू किया। एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित बसंत नगर निवासी मान सिंह उर्फ माणा है। वहीं, थाना लाडोवाल पुलिस ने हंबड़ा रोड पेट्रोल पंप के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 5 ग्राम नशीले पाउडर के साथ काबू किया। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि उसकी पहचान मुलांपुर के सरूप सिंह के रूप में हुई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी