Misdeed in Ludhiana: जगराओं में नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, शादी का झांसा देने के बाद मुकरा

Misdeed in Ludhiana नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म युवक कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। बात बढ़ने पर आराेपित शादी से भी मुकर गया। अब पुलिस ने आरोपित और उसकी मौसी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 01:53 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 01:53 PM (IST)
Misdeed in Ludhiana: जगराओं में नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, शादी का झांसा देने के बाद मुकरा
नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म । (सांकेतिक तस्वीर)

संवाद सहयोगी, जगराओं (लुधियाना)। Misdeed in Ludhiana: नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म युवक कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। बात बढ़ने पर आराेपित शादी से भी मुकर गया। अब पुलिस ने आरोपित और उसकी मौसी के खिलाफ थाना जोधां में धारा 376 और पोस्को एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया है।

सब इंस्पेक्टर रमनप्रीत कौर ने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ती नाबालिग लड़की थाना जोधां के अधीन एक गांव में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्कूल में सहपाठी मनदीप सिंह निवासी सिधवांबेट के साथ उसकी कुछ महीने पहले बातचीत हुई थी। मनदीप की मौसी संदीप कौर मोबाइल फोन पर अकसर बात करवा शादी की बात कहती थी।

इसके बाद जब वह अपनी सहेली के घर गई तो वहां पर मनदीप सिंह भी आ गया और उसने मेरे मना करने के बावजूद मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसने भराेसा दिया कि वह  शादी कर लेगा। बाद में वह मुझे अपने घर में भी लेकर गया और परिवार के साथ मिलवाया। शिकायतकर्ता ने कहा उसकी बातों में आ गई और उसके साथ मेलजोल करती रही और वह मुझे शादी करने का आश्वासन देता रहा। ऐसा कहकर उसने मेरे साथ कई बार जबरदस्ती शरीरिक संबंध स्थापित किए।

यह भी पढ़ें-बड़ी साइकिल कंपनी के खिलाफ लामबंद लुधियाना की Cycle इंडस्ट्री, मटीरियल लेकर 125 करोड़ की पेमेंट रोकी

थाना जाेधां में केस दर्ज

अब जब शादी करवाने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। यह बात शिकायतकर्ता ने अपने माता-पिता को बताई और उन्हें साथ लेकर थाना जोधा में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर मनदीप सिंह और उसकी मौसी संदीप कौर के खिलाफ थाना जोधां में मुकदमा दर्ज किया गया है। गाैरतलब है कि शहर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Kisan Rail Roko Andolan: पंजाब में किसानाें ने रेलवे ट्रैक किए जाम, फिरोजपुर डिविजन ने 5 ट्रेनों का संचालन रोका

chat bot
आपका साथी