राजीव गांधी की बदौलत युवाओं को वोट का अधिकार मिला : वरुण मेहता

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को लुधियाना में श्री हिंदू तख्त ने श्रद्धांजलि सभा की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 07:39 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 07:39 PM (IST)
राजीव गांधी की बदौलत युवाओं को वोट का अधिकार मिला : वरुण मेहता
राजीव गांधी की बदौलत युवाओं को वोट का अधिकार मिला : वरुण मेहता

जासं, लुधियाना : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को श्री हिंदू तख्त के जिला प्रधान रोहित शर्मा भुट्टो ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता विशेष तौर पर पहुंचे। वरुण मेहता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवा वर्ग को 18 वर्ष की उम्र में वोट डालने का अधिकार देकर देश की राजनीति में उनकी भागीदारी को यकीनी बनाया।

मेहता ने कहा कि राजीव गांधी के कारण ही युवाओं को वोट का अधिकार मिला। पूर्व प्रधानमंत्री ने 1986 में कंप्यूटर क्रांति का आगाज कर देश को विश्व के पटल पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। आज हर युवा व छात्र के पास लैपटाप है, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य के रास्ते खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कठोर रुख अपनाया और श्रीलंका में लिट्टे आतंकियों का वर्चस्व खत्म करने के बदले उन्हें अपनी कुर्बानी देनी पड़ी। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि किसी भी हाल में अपने लक्ष्य पर डटे रहना ही इतिहास में सदा के लिए जीवित रखेगा। उन्होंने कहा कि श्री हिंदू तख्त ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया है। आज राजीव के जन्मदिवस पर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। मेहता ने गत दिनों राजीव गांधी की प्रतिमा को खंडित करने वालों को घटिया मानसिकता वाला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गांधी परिवार की लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। इस अवसर पर युवा नेता हैपी कालड़ा, अनिल क्वात्रा, अशोक कुमार, रूपेश विज, सागर, तुषार, वासु, राहुल मट्टू, आकाश मट्टू व अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी