तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

दो दिन से लापता न्यू माडल टाउन के 34 वर्षीय मनजीत सिंह का शव सोमवार को फिरोज गांधी मार्केट के पास मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:22 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:22 AM (IST)
तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

जागरण संवाददाता, लुधियाना : दो दिन से लापता न्यू माडल टाउन के 34 वर्षीय मनजीत सिंह का शव सोमवार को फिरोज गांधी मार्केट के पास मिला है। बताया जा रहा कि तीसरी मंजिल से गिरने से उसकी मौत हुई है। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

एएसआइ सुखजिदर सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह पहले एक फाइनांस कंपनी में रिकवरी का काम करता था। वह अकसर घर से बाहर रहता था। पिछले दो दिन से वह घर में बिना किसी को कुछ बताए चला गया था। जिस इमारत के पास उसका शव मिला है वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बताया कि मनजीत कई बार देर रात को आकर इमारत में अपने एक जानकार सिक्योरिटी गार्ड के साथ सो जाता था। पिछली रात को अचानक वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। सुबह जब उन्होंने शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

हैबोवाल दुर्गापुरी के इलाके में 18 साल के अजय कुमार ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चौकी जगतपुरी के इंचार्ज इकबाल सिंह ने बताया कि अजय फैक्ट्री में काम करता था। पिछले कुछ समय से वह परेशान था। रविवार की शाम उसका परिवार बाहर गया हुआ था। इस बीच उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोग जब लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

chat bot
आपका साथी