राजनीति में सफलता के लिए पार्टी के प्रति निष्ठा व इमानदारी जरूरी : आशु

यूथ कांग्रेस विधानसभा पश्चिमी की रिव्यू बैठक अध्यक्ष चैरी आहलूवालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रामण्यम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा विशेष तौर पर शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:09 PM (IST)
राजनीति में सफलता के लिए पार्टी के प्रति निष्ठा व इमानदारी जरूरी : आशु
राजनीति में सफलता के लिए पार्टी के प्रति निष्ठा व इमानदारी जरूरी : आशु

जागरण संवाददाता, लुधियाना : यूथ कांग्रेस विधानसभा पश्चिमी की रिव्यू बैठक अध्यक्ष चैरी आहलूवालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रामण्यम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा विशेष तौर पर शामिल हुए।

भारत भूषण आशू ने यूथ कांग्रेस को पार्टी की राजनीतिक नर्सरी बताते हुए कहा कि इसने देश व संगठन को हजारों राजनीतिज्ञ दिए। जिन्होंने वार्ड, ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर देश व समाज का मार्गदर्शक बन कर विश्व भर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होने अपने राजनीतिक जीवन की सफलताओं से युवा वर्ग का अवगत करवाते हुए कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा, जनता के प्रति सेवा भाव व सत्ता की ऊंचाइयों तक पंहुचने के बाद भी इमानदारी को जिदा रखने वाले शख्स का राजनीतिक जीवन हमेशा सफलता की तरफ कदम बढ़ाता है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने कैबिनेट मंत्री की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें छात्र संगठन, युवा कांग्रेस से लेकर हर फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता को जमीनी स्तर से उठकर दुनिया के सबसे लोकतंत्र भारत जैसे देश की सता की गलियों में पंहुचने का सुअवसर मिलता है। यूथ कांग्रेस विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष चैरी आहलूवालिया ने बैठक में उपस्थित हुए कैबिनेट मंत्री सहित अन्य शख्शियतों का धन्यवाद किया। इस अवसर जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चेतन थापर,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष शाह, मीनू मल्हौत्रा, अरुण चंडालिया, कशिश मेहता, सिमू राणा, हनी वालिया, राजू त्रिगोत्रा, सोनी ग्रेवाल, हैप्पी राहत, युवी जवद्दी, गिन्नी वालिया सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी