Youth Congress Election: मतदान पर पड़ा गुटबाजी का असर, सिर्फ पांच हजार ने डाले वोट Ludhiana News

यूथ कांग्रेस चुनाव में छह विधानसभा क्षेत्रों में 25 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई। इसमें विधानसभा हलका पश्चिमी में 2600 वोटरों में से 186 ने मतदान किया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:51 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 02:40 PM (IST)
Youth Congress Election: मतदान पर पड़ा गुटबाजी का असर, सिर्फ पांच हजार ने डाले वोट Ludhiana News
Youth Congress Election: मतदान पर पड़ा गुटबाजी का असर, सिर्फ पांच हजार ने डाले वोट Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर युवाओं में गुटबाजी इतनी बढ़ गई कि उसका असर सीधे तौर पर मतदान पर पड़ा। यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर 22 हजार के करीब युवाओं को सदस्य बनाया गया था, लेकिन सिर्फ पांच हजार के करीब युवाओं ने मतदान किया। पिछले एक महाने से सभी युवा कांग्रेसी अपने-अपने चहेते नेताओं का प्रचार करने में जुटे हुए थे। इस दौरान कई बार युवाओं की आपस में बहस भी हुई। सीनियर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव में गुटबाजी बढऩे पर अधिकतर युवा मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचे ताकि वह किसी भी विवाद में फंस न सकें।

छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम पश्चिमी हलके में मतदान

जिला यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए पिछले एक महीने से युवा कांग्रेसी जमीनी स्तर पर काम करने में जुटे हुए थे। जिला कांग्रेस की प्रधानगी को लेकर पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे। उन्होंने अपनी-अपनी जीत को लेकर हर प्रकार के राजनीतिक हथकंडे अपनाए। हालांकि यूथ कांग्रेस चुनाव में छह विधानसभा क्षेत्रों में 25 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई। इसमें विधानसभा हलका पश्चिमी में 2600 वोटरों में से 186 ने मतदान किया। विधानसभा सेंट्रल में 2600 में से 969 ने वोट डाले। विधानसभा आत्म नगर में 4500 में से 991 ने वोट डाले। विधानसभा दक्षिण में 3700 में से 660 ने मतदान किया। इसी प्रकार, विधानसभा उत्तरी में 4400 में से 1069 ने मतदान किया। वहीं, विधानसभा पूर्वी में 4 हजार में से 1248 ने वोट डाले।

विधानसभा चुनाव में दिखेगा गुटबाजी का असर

यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर युवा कांग्रेसियों में गुटबाजी बढ़ गई है। यूथ कांग्रेस के चुनाव के पहले दो दिन सभी यूथ कांग्रेसियों में जमकर विवाद हुआ। यूथ कांग्रेसियों ने गोली तक चला दी। हालांकि उसके बाद सीनियर कांग्रेसियों ने बीच में कूदकर यूथ कांग्रेसी नेताओं को शांत किया, लेकिन कहीं न कहीं यूथ कांग्रेस चुनाव के चलते युवाओं में गुटबाजी हावी हो गई है। सीनियर कांग्रेसियों के मुताबिक यूथ कांग्रेस की गुटबाजी का असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी दिख सकता है। क्योंकि एक ही विधानसभा क्षेत्र के युवा अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं और वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार के साथ एक साथ प्रचार नहीं कर पाएंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी