लुधियाना में दिखा खौफनाक मंजर, हाईवे पर लोगों के सामने धू धू कर जली खुद को आग लगाने वाली युवती

खन्ना के पास बीजा इलाके में नेशनल हाईवे पर बने हाईवे पार करने के ओवरपास पर एक युवती की संदिग्ध हालत में जलने से मौत हो गई। युवती का बुरी तरह जला शव ओवर पास से बरामद हुआ है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:48 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:00 PM (IST)
लुधियाना में दिखा खौफनाक मंजर, हाईवे पर लोगों के सामने धू धू कर जली खुद को आग लगाने वाली युवती
हाईवे पर बने ओवरपास पर युवती की जलने से माैत। (जागरण)

खन्ना, (लुधियाना) [सचिन आनंद]। खन्ना के पास बीजा इलाके में नेशनल हाइवे पर बने ओवरपास पर एक लड़की ने वीरवार की सुबह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। बुरी तरह जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है लेकिन उसकी मौत ने अपने पीछे कईं अनसुलझे सवाल भी छोड़ दिए हैं। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिसकी वजह से वह खुद को आग लगा ले। उसे जलता देख लोग रास्ते में रुक गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मनप्रीत की मौत हो चुकी थी। लड़की दोराहा के गांव भट्ठल बुआणी की रहने वाली मनप्रीत कौर थी। वह 31 साल की थी। पिता भजन सिंह ने बताया कि उनके 7 बच्चे हैं। उनमें से एक मनप्रीत सुबह 7 बजे काम की तलाश में स्कूटी पर घर से निकली थी।

डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को ओवरपास पर एक लड़की के आग लगे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई, लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच की जा रही है। गांव के नंबरदार बचित्तर सिंह के अनुसार उन्हें पुलिस की तरफ से ही घटना की जानकारी मिली। एसएचओ सदर हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि लड़की ने खुद पर तेल डालकर आग लगाई है। आतमहत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लड़की के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। (जागरण)

मनप्रीत की आत्महत्या से कईं सवाल

मनप्रीत कौर की आत्महत्या है या हत्या, इसे लेकर भी अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। मनप्रीत अपने पीछे कईं अनसुलझे सवाल छोड़ गई है। अगर पुलिस मामले की गहराई से जांच करे तो इन सवालों से पर्दा हट सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मनप्रीत ने अगर आत्महत्या ही करनी ती तो वह अपने घर से करीब 12 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर इस ओवर पास पर ही क्यों आती। क्या मनप्रीत वहां किसी से मिलने आई थी ? क्या मनप्रीत ने खुद आग लगाई है या उसे किसी ने आग लगा दी ? मनप्रीत को आत्महत्या के लिए किसी ने उकसाया तो नहीं ? ऐसे कईं सवाल पुलिस की जांच का विषय हो सकते हैं। बहरहाल ओवर पास के करीब ही पुलिस ने मनप्रीत की स्कूटरी भी बरामद की है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी