Misdeed in Ludhiana: सड़क से महिला को जबरन झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म, आराेपित गिरफ्तार

Misdeed in Ludhiana न्यू पुनीत नगर में सड़क पर जा रही महिला को जबरन झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने दुष्कर्म किए जाने की शिकायत थाना टिब्बा को दे दी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 02:23 PM (IST)
Misdeed in Ludhiana: सड़क से महिला को जबरन झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म, आराेपित गिरफ्तार
लुधियाना में सड़क पर जा रही महिला को जबरन झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Misdeed in Ludhiana: न्यू पुनीत नगर में सड़क पर जा रही महिला को जबरन झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने दुष्कर्म किए जाने की शिकायत थाना टिब्बा को दे दी। पुलिस ने आरोपित धीरज के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित ने पहले दो अक्तूबर को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने विरोध किया लेकिन वह उसे धमकाता रहा। उसने बताया कि 20 अक्तूबर को आरोपित ने फिर से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने बताया कि वह 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे काम के लिए अपने घर से बाहर निकली। आरोपित ने रास्ते में जबरन उसका हाथ पकड़ा और उसे खींचकर गली में बनी एक झोपड़ी में ले गया। उसने फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें-अब राजा वडिंग ने भी साधा Aroosa Alam के बहाने कैप्टन पर निशाना, पूछा- क्या यह सुरक्षा के लिए खतरा नहीं

विराेध करने पर पति व बच्चों को दी जान से मारने की धमकी

महिला ने जब विरोध किया तो आरोपित ने उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ थाना टिब्बा में शिकायत दी है। जांच अधिकारी रछपाल कौर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे जांच की जा रही है। गाैरतलब है कि पिछले कुछ महीनाें से शहर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियाें के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले के पुलिस थानाें में दुष्कर्म के कई मामले दर्ज है, लेकिन आराेपिताें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हाेने से ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-STF ने ढाई किलो हेरोइन के साथ यूपी का तस्कर दबोचा, पुलिस से बचने को कार पर लिखवाया था 'क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स'

chat bot
आपका साथी