संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा

थाना दरेसी के सेखेवाल में बुधवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:02 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा

संसू, लुधियाना : थाना दरेसी के सेखेवाल में बुधवार देर शाम एक 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले का पता तब चला जब देर रात मृतक के परिवारिक सदस्य धार्मिक स्थल से घर लौटे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक की पहचान सेखेवाल निवासी रवि प्रजापति के रूप में हुई। वह अपने पिता के साथ होजरी का कारोबार करता था। मृतक के पिता प्रह्लाद ने पुलिस को बताया कि रवि की दो महीने के बाद शादी होनी थी। बुधवार की शाम परिवारिक सदस्य माथा टेकने धार्मिक स्थल गए हुए थे। जहां पीछे से उसने उक्त घटना को अंजाम दिया। देर रात जब परिजन घर वापस लौटे तो उन्होंने बेटे को पंखे के साथ कपड़े के सहारे लटकता हुआ देखा। थाना दरेसी के जांच अधिकारी एएसआइ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी