आर्थिक तंगी में युवक ने फंदा लगा जान दी

आर्थिक तंगी से बदहाल युवक ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम उसका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:21 PM (IST)
आर्थिक तंगी में युवक ने फंदा लगा जान दी
आर्थिक तंगी में युवक ने फंदा लगा जान दी

जासं, लुधियाना : आर्थिक तंगी से बदहाल युवक ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम उसका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला।

एएसआइ बलवीर सिंह ने बताय कि मृतक की पहचान जनता नगर निवासी 26 वर्षीय अमनदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी मां गुरमीत कौर के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की। अपने बयान में उसने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है। जबकि अमनदीप कुंवारा था। दो साल पहले उसने किश्तों पर छोटा हाथी लिया था। मगर लाकडाउन के कारण उसकी किश्तें नहीं दे पा रहा था। मई में उसने वो टेंपो बेच दिया। मंगलवार सुबह उसका भाई और भाभी काम पर गए हुए थे। दोपहर को उसकी मां रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी। शाम को जब वो घर लौटी तो उसका शव देख कर उसने शोर मचाया।

chat bot
आपका साथी