लुधियाना की आनंदपुरी काॅलोनी में दर्दनाक घटना, गेंद उठाने छत पर गए युवक की गिरने से मौत

नूरवाला रोड के आनंदपुरी काॅलोनी में मंगलवार रात को क्रिकेट खेलते छत पर गिरी गेंद उठाने गए 25 वर्षीय युवक हरीश कुमार की गिरकर मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:55 AM (IST)
लुधियाना की आनंदपुरी काॅलोनी में दर्दनाक घटना, गेंद उठाने छत पर गए युवक की गिरने से मौत
क्रिकेट खेलते छत पर गिरी गेंद उठाने गए 25 वर्षीय युवक की माैत। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। नूरवाला रोड के आनंदपुरी काॅलोनी में मंगलवार रात को क्रिकेट खेलते छत पर गिरी गेंद उठाने गए 25 वर्षीय युवक हरीश कुमार की गिरकर मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पिता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटा हरीश से बड़ा और एक छोटा है। उनका घर में ही प्रिंटिंग प्रेस का काम है। हरीश भी उनके साथ वही काम करता था।

मंगलवार की रात करीब नौ बजे गली में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। हरीश भी उनके साथ ही खेल रहा था। उनकी गेंद एक मकान की छत पर चली गई। हरीश उस मकान की छत पर चढ़ गया। छत पर पहुंच कर जैसे ही उसने ईंटों से बनी रेलिंग को पकड़ा तो वह गिर गई। करीब 12 फुट की उंचाई से वह ईंटों के साथ नीचे गिर गया। उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी।

सरहिंद नहर में किसान के बेट ने लगाई छलांग

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब। शहर से 3 किलोमीटर की दूरी पर बहती सरहिंद नहर में गांव उटालां के किसान के बेट बलजीत सिंह (28) ने नहर में छलांग मार दी। जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह मंगलवार शाम अपने गांव उटालां से सरहिंद नहर के गढ़ी पुल पर आया जहां उसने अपना पर्स, घड़ी और कड़ा उतार कर पुल पर रख दिया और उस के बाद नहर में छलांग मार दी। बेशक गढ़ी पुल के पास से गुजरते राहगीरों ने स्पष्ट तौर पर किसी व्यक्ति को नहर में छलांग मारते तो नहीं देखा परंतु वहां से मिले बलजीत सिंह के समान से शंका जाहिर की जा रही है कि उसने नहर में छलांग मार दी है।

थाना मुखी इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर अनुसार पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बलजीत सिंह का अपनी पत्नी के साथ 4 वर्ष पहले तलाक हो चुका है जिस कारण वह कुछ पे्रशान रहता था। पुलिस को बलजीत सिंह का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ जिस से कारणों बारे स्पष्ट जानकारी मिल सके। बलजीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों की तरफ से सरहिंद नहर में उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी