प्रेमिका ने शादी करने से इन्कार किया तो युवक ने ब्लेड से काट ली अपनी गर्दन
प्रेमिका ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन को काट लिया और सुसाइड करने की कोशिश की।
जेएनएन, खन्ना। प्रेमिका ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन को काट लिया और सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल युवक की जान को बचा लिया गया है। घायल युवक का खन्ना के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की गर्दन टांगे लगाए गए हैं और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार युवक लवप्रीत सिंह (21) खन्ना के मालेरकोटल में रणजीत नगर का रहने वाला है। युवक की मां ने बताया कि लवप्रीत सिंह एक दर्जी की दुकान पर काम करता है। लवप्रीत को एक साल पहले से किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले लवप्रीत ने लड़की के समक्ष शादी करने के लिए प्रस्ताव रखा। शादी के प्रस्ताव को उक्त लड़की ने ठुकरा दिया।
लवप्रीत की मां ने बताया कि उनका बेटा यह सदमा बर्दाश्त नहीं नहीं सका और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मंगलवार को लवप्रीत ने शेविंग ब्लेड से अपनी गर्दन को काट लिया। खून से लथपथ घायल हालत में लवप्रीत को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों उसका इलाज कर रहे हैं। इस मामले के संबंध में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें