विश्व एक बगीचा है, जिसमें प्रत्येक प्रकार के पुण्य खिलते है: साध्वी रत्न संचिता

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वाधान में महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-5 के सानिध्य में चातुर्मास सभा जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:02 PM (IST)
विश्व एक बगीचा है, जिसमें प्रत्येक प्रकार के पुण्य खिलते है: साध्वी रत्न संचिता
विश्व एक बगीचा है, जिसमें प्रत्येक प्रकार के पुण्य खिलते है: साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वाधान में महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-5 के सानिध्य में चातुर्मास सभा जारी है। वीरवार की सभा में साध्वी रत्न संचिता महाराज ने कहा कि ज्ञान प्राप्ति करना चाहते हो तो उधम धरो व परिश्रम के द्वारा ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह विश्व एक बगीचा है, जिसमें प्रत्येक प्रकार के पुण्य खिलते है। परंतु पुष्प वहीं सार्थक हैं जो संसार में अपनी महक फैलाएं। प्रत्येक फूल जो खिलता है, उसे सूखकर गिरना तथा मिट्टी में मिलना होता है। परंतु अंत में उसके मुरझाने की चिता के कारण कोई भी उसे असमय में नष्ट नहीं करना चाहिए। जितने काल का उसका जीवन है, उसका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूख को बीमारी कहा है तो भोजन को औषधी माना गया है। औषधी को औषधी के रुप में ही उसका उपयोग होना जरुरी है। अति भोज, रोग का कारण है। दुनिया में भूख से इतने लोग नहीं मरते, जितने की अभपर्दित अखाध्य भोजन से लोग मरते है। भोजन शुद्ध सात्विक और शुद्ध शाकाहारी और सादा होना जरुरी है। आज इंसान के मन में तनाव, बैचेनी और अशांति है। उसके मूल में उसका भोजन और भोजन प्राप्ति के उपायों का मूल कारण रहा हुआ है। क्योंकि जब अनीति, अन्याय और पाप युक्त कमाई का भोजन पेट में जाएगा तो अनेक प्रकार के उल्टे पुलटे विचार मन में पैदा हो जाते हैं। पाप और अनीति से उपार्जित भोजन पेट में जाएगा तो वह भजन और भक्ति करने नहीं देता है। इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन व अध्यक्ष अरिदमन जैन ने कहा कि महासाध्वी वीणा महाराज व साध्वी रत्न संचिता महाराज के सानिध्य में ध्यान साधना सहित चांदनी दूज का तीसरा पाठ 8 अक्तूबर दिन शुक्रवार को प्रात 8.15 से 9.30 तक होगा। जिसमें भारी संख्या में श्रावक श्राविकाएं हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन व अध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन् महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, मोती लाल जैन, विनोद जैन गोयम, संजय जैन, वैभव जैन् व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी