शिअद का 13 सूत्रीय कार्यक्रम घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : ढिल्लों

शिअद जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में एक विशेष बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर की गई जिसमें पार्टी के 13 सूत्रीय चुनावी घोषणा पत्र को जनजन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। यह जिम्मेदारी सर्किल प्रधानों को सौंपी गई। सर्किल प्रधान वार्ड प्रधान बूथ प्रधान व प्रचार कमेटी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर घोषणा पत्र पर चर्चा कर शिअद की नीतियों पर प्रकाश डालेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:49 PM (IST)
शिअद का 13 सूत्रीय कार्यक्रम घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : ढिल्लों
शिअद का 13 सूत्रीय कार्यक्रम घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : ढिल्लों

जासं, लुधियाना : शिअद जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में एक विशेष बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर की गई, जिसमें पार्टी के 13 सूत्रीय चुनावी घोषणा पत्र को जनजन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। यह जिम्मेदारी सर्किल प्रधानों को सौंपी गई। सर्किल प्रधान, वार्ड प्रधान, बूथ प्रधान व प्रचार कमेटी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर घोषणा पत्र पर चर्चा कर शिअद की नीतियों पर प्रकाश डालेंगे।

जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि शिअद ने पिछले कार्यकाल दौरान जो चुनावी वादे किये थे, उनको निभाया है। आगे भी जो वायदे पार्टी करेगी, उसपर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा घोटालों से लिप्त सरकार का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की प्रत्येक प्रापर्टी घोटाले को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

इस मौके हरीश राय ढांडा, प्रितपाल सिंह पाली, गुरमीत सिंह कुलार, हरपाल सिंह कोहली, डा. अश्वनी पासी, सुखदेव सिंह गिल, अशोक मल्होत्रा, रंजीत सिंह राजा जंग, सवर्ण सिंह महोली, कुलदीप सिंह खालसा, हरभजन सिंह डंग, परोपकार घुम्मन, विजय दानव, सुरिंदर कौर दयाल, मनप्रीत सिंह मन्ना, निक्कू ग्रेवाल, सविद्रपाल सिंह रितु व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी