लुधियाना के फोकल प्वाइंट में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बिहार के मजदूर की मौत

फोकल प्वाइंट इलाके में कंटेनर से सामान उतारते करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

By Edited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:44 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:57 AM (IST)
लुधियाना के फोकल प्वाइंट में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बिहार के मजदूर की मौत
कंटेनर से सामान उतारते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। फोकल प्वाइंट इलाके में साेमवार काे एक दर्दनाक हादसा हाे गया। यहां कंटेनर से सामान उतारते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआइ राजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शेरपुर की फौजी कालोनी निवासी 19 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके पिता नंद लाल ने बताया कि वो मूल रूप से बिहार के जिला मोतीहारी के गांव पठानपटी का रहने वाला है। यहां वह अपनी पत्नी, दो बेटों व दो बेटियों के साथ रहता है। विक्की फोकल प्वाइंट में मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह कंटेनर से सामान उतार रहा था।

कंटेनर खाली करने के बाद वह उसके गेट बंद कर रहा था। उसी दौरान गेट पर गिरी बिजली की एक तार उसे नजर नहीं आई। तार से गेट में करंट आ गया। जोरदार झटका लगने से वो बेहोश होकर दूर जा गिरा। उसे फौरन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी