होजरी यूनिट बंद होने पर अंदर छिप गया कर्मी, अलमारी तोड़ चोरी किए ढाई लाख Ludhiana News

होजरी यूनिट में काम करने वाले वर्कर ने मालिक की अलमारी तोड़ ढाई लाख की नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 05:23 PM (IST)
होजरी यूनिट बंद होने पर अंदर छिप गया कर्मी, अलमारी तोड़ चोरी किए ढाई लाख Ludhiana News
होजरी यूनिट बंद होने पर अंदर छिप गया कर्मी, अलमारी तोड़ चोरी किए ढाई लाख Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। होजरी यूनिट में काम करने वाले वर्कर ने मालिक की अलमारी तोड़ ढाई लाख की नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। थाना डिवीजन चार पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान हीरा नगर की गली नंबर एक निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने आत्म नगर निवासी विवेक गुप्ता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि न्यू बाजवा नगर की गली नंबर दो में उसकी बिट्टू विवेक होजरी नाम से यूनिट है, जिसमें 50 के करीब लोग काम करते हैं। आरोपित भी काम करता था। वो दफ्तर के सभी काम काज देखता है। विगत 10 नवंबर को रविवार होने के कारण दोपहर दो बजे वो फैक्ट्री बंद करके घर चला गया। अगली सुबह 9 बजे जब फैक्ट्री खोलकर देखा तो ऑफिस की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। उसमें पड़े सभी दस्तावेज बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखी ढाई लाख की नकदी व चांदी के सिक्के चोरी हो चुके थे। पुलिस ने जब फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें आरोपित चोरी करता नजर आ गया।

फैक्ट्री खुली तो कर्मियों संग घुल मिल गया

हुआ यूं कि रविवार दोपहर जब सभी कर्मचारी छुट्टी करके अपने घरों को चले गए तो आरोपित फैक्ट्री के अंदर ही छिप गया। रात के समय उसने आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब फैक्ट्री खुली तो अन्य कर्मियों में घुल मिल गया और मौका पाकर फरार हो गया। आरोपित को शनिवार उसके घर से काबू किया गया। फिलहाल उसके कब्जे से चोरी की नकदी बरामद नहीं हो सकी है। रिमांड के दौरान उससे उक्त रकम बरामद कराई जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी