महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में किया जागरूक

महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:32 PM (IST)
महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में किया जागरूक
महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में किया जागरूक

संवाद सहयोगी, जगराओं: महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। देश के संविधान और सरकारद्वारा महिलाओं को अनेकों अधिकार दिए लेकिन उन अधिकारों की सही तरह से जानकारी न होने के कारण अधिकतर महिलाएं अपने हक हासिल करने से वंचित रह जाती हैं। यह बातें सुप्रीम कोर्ट की वकील गुरकीरत कौर ने गांव कोठे राहलां में महिलाओं को उनके हकों प्रति अवगत करवाते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि महिला आज घर के चूल्हे चौके से उठ कर अंतरिक्ष तक जा पहुंची है और देश विदेश में बड़े-बड़े पदों पर विराजमान होकर उन पदों की गरिमा को बढ़ा रही है। उन्होंने गांव कोठे राहलां में लोगों की मुश्किलें सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर गांव के डिपो होल्डर द्वारा जरूरतमंद लोगों को बांटी जा रहे गेहूं के प्रबंधों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर सरपंच जगतार सिंह, डिपो होल्डर हरपाल सिंह, चेयरमैन बुरा सिंह, सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर तिवारी, बलविदर कौर, हरपाल सिंह, बलविदर सिंह, रणजीत सिंह, सरपंच जगदीश शर्मा, सुरेंद्र कौर, दलजीत कौर, कर्मजीत कौर, रणजीत कौर, बलजीत कौर, जसवीर कौर के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी