कांग्रेस पार्षद को महिला ने फोन पर दी धमकियां

सिविल लाइंस के एक कांग्रेस पार्षद ने अज्ञात महिला के खिलाफ थाना आठ में धमकी देने की शिकायत दी है। आरोप है कि महिला ने पार्षद को फोन करके उसके आशिक के खिलाफ दी गई शिकायत वापस लेने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:44 AM (IST)
कांग्रेस पार्षद को महिला ने फोन पर दी धमकियां
कांग्रेस पार्षद को महिला ने फोन पर दी धमकियां

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सिविल लाइंस के एक कांग्रेस पार्षद ने अज्ञात महिला के खिलाफ थाना आठ में धमकी देने की शिकायत दी है। आरोप है कि महिला ने पार्षद को फोन करके उसके आशिक के खिलाफ दी गई शिकायत वापस लेने को कहा। साथ ही धमकी दी है कि शिकायत वापस न ली तो अंजाम बुरा होगा। शिकायत में पार्षद ने महिला की वायस रिकार्डिग भी सौंपी है। पुलिस उस मोबाइल नंबर की लोकेशन और डिटेल निकलवा रही है।

पार्षद ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उधर से महिला ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसने जो उसके आशिक के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी है, उसे वापस ले ले। ऐसा नहीं करने पर उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। पार्षद ने जब महिला से उस व्यक्ति के साथ उसके सबंधों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह उससे प्यार करती है और हंबड़ा में रहती है। पार्षद की शिकायत से उसका आशिक परेशान है। जब पार्षद ने सामने आकर बात करने के लिए कहा तो महिला के पीछे किसी व्यक्ति द्वारा गालियां देने की आवाज आई। इसके बाद पार्षद ने फोन काट दिया। उक्त पार्षद ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि उक्त कांग्रेसी पार्षद का एक व्यक्ति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है, दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई विभागों में पहले भी शिकायतें दी जा चुके हैं।

महिला के फोन कर थाने में बुलाया है : एएसआइ

मामले की जांच कर रहे एएसआइ रणवीर सिंह ने कहा कि महिला को काल करके थाने बुलाया गया है। उसके आने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। उसके मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी