लुधियाना में नशेड़ी शिक्षक पति से परेशान हाेकर धरने पर बैठी पत्नी; बाेली-नशा करके बच्चाें काे पढ़ाता है

बुधवार को महिला ने ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी के दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। उन्हाेंने पति पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से न्याय की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला ताे वह संघर्ष तेज कर देंगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:28 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:00 AM (IST)
लुधियाना में नशेड़ी शिक्षक पति से परेशान हाेकर धरने पर बैठी पत्नी; बाेली-नशा करके बच्चाें काे पढ़ाता है
पंजाब में नशे के कारण पिछले कुछ समय से लगातार माैत के मामले बढ़े हैं।

श्री माछीवाड़ा साहिब, (लुधियाना) जेएनएन। पंजाब में नशे के खात्मे के लिए अब महिलाएं भी एकजुट हाेने लगी हैं। इसका ताजा उदाहरण लुधियाना के श्री माछीवाड़ा साहिब में देखने काे मिला। यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की पत्नी ने पति के खिलाफ ही माेर्चा खाेल दिया है। इसका पीछे का मुख्य कारण है पति का नशा करना।

बुधवार को महिला ने ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी के दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। उन्हाेंने पति पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से न्याय की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला ताे वह संघर्ष तेज कर देंगी। गाैरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण पिछले कुछ समय से लगातार माैत के मामले बढ़े हैं। 

यह भी पढ़ें-Punjab: नौ साल तक Bike के नंबर पर चलती रही डीएवी कालेज के प्राेफेसर की Car, जानें कैसे खुला राज

वर्ष 2010 में हुई थी शादी

प्रयानी शर्मा के मुताबिक उसकी शादी शादी  साल 2010 में हुई थी। उनकी एक बेटी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति स्मैक के नशे का आदी है। कई मामलों में जेल भी जा चुका है। वह स्मैक का सेवन कर स्कूल जाता है और बच्चों को पढ़ाता है। बेटी के पालन पोषण के लिए भी पैसे नहीं देता है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के डा. हरभजन का अनूठा पर्यावरण प्रेम, घर में बनाया कैक्टस गार्डन; 20 साल से कर रहे देखरेख

शिक्षा विभाग के अधिकारियाें पर लगाया आराेप

महिला ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी भी उसके पति के साथ मिले हुए हैं। पति स्कूल में ड्यूटी पर भी नहीं होता तो भी उसकी हाजिरी लगाकर पूरा वेतन जारी किया जाता है। उसने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की कि बच्ची के पालन पोषण के लिए उसे पति के वेतन से पैसा दिया जाए। विभाग इस मामले की जांच भी करे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी