Road Accident In Ludhiana: तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत

Road Accident In Ludhiana लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर लक्की ढाबे के सामने तेज रफ्तर बस ने मोटर साइकिल को टक्कर मारी। बस की टक्कर से मोटरसाइकिल में पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 03:06 PM (IST)
Road Accident In Ludhiana: तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत
लुधियाना में सड़क हादसे में महिला की माैत। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Road Accident In Ludhiana: चंडीगढ़ रोड पर लक्की ढाबे के सामने तेज रफ्तर बस ने मोटर साइकिल को टक्कर मारी। बस की टक्कर से मोटरसाइकिल में पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार होता उससे पहले ही लोगों ने उसे घेर लिया। पुलिस ने बस चालक जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोहड़ा निवासी रविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला फैक्ट्री में काम करती है और शुक्रवार को अपने फैक्ट्री के कांट्रैक्टर संजय कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर फैक्ट्री जा रही थी। चंडीगढ़ रोड पर लक्की ढाबे के सामने एक तेज रफ्तर बस ने उनके मोटर साइकिल को टक्कर मारी। बस उसकी पत्नी को काफी दूर तक घसीटकर ले गई।

हादसे में महिला काे गंभीर चोटें आई। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लोग वहां एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बस चालक के खिलाफ थाना जमालपुर में लापरवाही से बस चलाने व दुर्घटना में उसकी पत्नी के मारे जाने की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढे़-अब राजा वडिंग ने भी साधा Aroosa Alam के बहाने कैप्टन पर निशाना, पूछा- क्या यह सुरक्षा के लिए खतरा नहीं

यह भी पढ़ें-दहेज प्रताड़ना मामले में पति पर केस दर्ज

लुधियाना। वूमेन सेल ने महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पति पर केस दर्ज किया है। हरगोबिंद नगर की रहने वाली महिला काजल ने वूमेन सेल में 21 जुलाई 2021 को शिकायत करते हुए बताया कि 24 अक्टूबर 2020 को उसकी शादी हैबोवाल निवासी अमित कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। साथ ही और दहेज लाने के लिए मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। जबकि उसके माता पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। वूमेेन सेल ने पहले मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपित अमित कुमार के खिलाफ धारा 498-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी