महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

सलेम टाबरी के पीरू बंदा मोहल्ला इलाके में पैदल जा रही महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। उसकी टी शर्ट से खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:19 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

जासं, लुधियाना : सलेम टाबरी के पीरू बंदा मोहल्ला इलाके में पैदल जा रही महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। उसकी टी शर्ट से खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देखकर आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गया।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ जनकराज ने बताया कि आरोपित की पहचान सलेम टाबरी निवासी रिशव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने पंजाबी बाग कालोनी निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि 19 सितंबर को वो अपने घर से पैदल पीरू बंदा मोहल्ला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपित ने उसे टी शर्ट से पकड़ कर सड़क पर गिरा दिया। उसके साथ मारपीट की। जब उसने मदद के लिए शोर मचाया तो लोगों को जमा होते देख आरोपित फरार हो गया। जनकराज ने कहा कि आरोपित के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी