हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता लुधियाना करीब दो महीने पहले सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने इलाज के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:43 PM (IST)
हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, लुधियाना : करीब दो महीने पहले सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एसएचओ दविदर सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान टिब्बा रोड के करतार नगर की गली नंबर 2 निवासी 53 वर्षीय वीना रानी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पति अश्विनी कुमार की शिकायत पर जम्मू के उधमपुर स्थित गांव धंधाल निवासी ट्रक ड्राइवर कुलदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 13 अगस्त को वो अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर सवार होकर बस्ती जोधेवाल के बाल सिंह नगर इलाके में गया था। उसी दौरान पीछे से आ रहे बेकाबू हुए तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में वो दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुई वीना रानी को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 1 अक्टूबर को उसे छुट्टी मिल गई। मगर 2 अक्टूबर को घर में ही उसकी मौत हो गई। ड्राइवर के खिलाफ पहले लापरवाही से एक्सीडेंट कर घायल करने के आरोप में केस दर्ज था। जिसमें अब गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी गई है। मृतका दो बच्चों की मां थी।

chat bot
आपका साथी