झगड़े से रोका तो ईट मार महिला का सिर फोड़ा

जागरण संवाददाता, खन्ना : झगड़ा करने से रोकने पर पड़ोसियों ने एक महिला के सिर पर ईंट से वार कर सिर फोड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 01:34 AM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 01:34 AM (IST)
झगड़े से रोका तो ईट मार महिला का सिर फोड़ा
झगड़े से रोका तो ईट मार महिला का सिर फोड़ा

जागरण संवाददाता, खन्ना : झगड़ा करने से रोकने पर पड़ोसियों ने एक महिला के सिर पर ईंट से वार कर सिर फोड़ दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कृष्णा (60) निवासी आजाद नगर ने बताया कि सुबह उसकी बहु रीटा किसी बात को लेकर पड़ोस में रहती रेणु के साथ बहस कर रही थीं। उसने ऐसा करने से रोका तो रेणु ने ईंट के साथ उसके सिर पर वार करते हुए उसे घायल कर दिया। उसे एंबुलेंस 108 की सहायता से उपचार के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं अस्पताल में ही उपचाराधीन दूसरे पक्ष की रेणु (30) ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि कृष्णा ओर उसकी बहु उसके घर आकर उसे गालियां देने लगीं । जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे हाथापाई पर उतर आईं। इस दौरान उन्होंने उनके घर में पड़ा सामान बिखेर दिया और ईंटों के साथ हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। उसके पति विजय ने उसे घायल अवस्था में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी