स्टार कालोनी में महिला ने लगाया फंदा

हैबोवाल की स्टार कालोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 01:17 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 01:19 AM (IST)
स्टार कालोनी में महिला ने लगाया फंदा
स्टार कालोनी में महिला ने लगाया फंदा

जासं, लुधियाना : हैबोवाल की स्टार कालोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब परिवार के लोगों को पता लगा तो उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना पुलिस को दर्ज करवाई। थाना हैबोवाल की पुलिस ने बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

मृतक महिला 28 वर्षीय नीलम स्टार कालोनी की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। उसका अपने पति के साथ अकसर विवाद चलता रहता था। परिवार ने बताया वह कुछ समय से परेशान भी चल रही थी। उसने 30 नवंबर की रात अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा था। उनके आने के बाद वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

छावनी मोहल्ला के युवक ने की खुदकुशी

इधर, छावनी मोहल्ला के रहने वाले एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते बुधवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार ने तुरंत सूचना थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक 40 वर्षीय प्रवीण छावनी मोहल्ला का रहने वाला था। परिवार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी किसी विवाद के चलते अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर चली गई थी। इसके बाद से प्रवीण मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। वह काफी समय से कोई काम भी नहीं कर रहा था। उसने बुधवार की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने प्रवीण की बहन के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी