तीन माह की गर्भवती ने लगाया फंदा, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मोहल्ला रानीवाला खूह की एक महिला की उसके ससुराल मोगा के गांव झंडेआणा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला तीन माह की गर्भवती थी। मृतका की पहचान 27 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:44 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:44 AM (IST)
तीन माह की गर्भवती ने लगाया फंदा, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
तीन माह की गर्भवती ने लगाया फंदा, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, जगराओं : मोहल्ला रानीवाला खूह की एक महिला की उसके ससुराल मोगा के गांव झंडेआणा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला तीन माह की गर्भवती थी। मृतका की पहचान 27 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। मामले में पुलिस ने मायके परिवार के बयान दर्ज जांच शुरू कर दी है।

रमनदीप के भाई धर्मपाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी डेढ़ साल पहले मनजिदर सिंह फौजी निवासी गांव झंडेआणा के साथ हुई थी। शनिवार रात को उसके ससुराल परिवार से फोन आया की रमनदीप कौर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है। थोड़ी देर बाद ही फोन आया कि उसने फंदा लगा लिया है और उसे इलाज के लिए जगराओं ला रहे हैं। थोड़ी देर में ही उन्होंने बताया कि वे रमनदीप को एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल में जाने को कहा गया। यहां लाने तक उसकी मौत हो गई। धर्मपाल का आरोप है कि रमनदीप के ससुराल वाले अक्सर उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। शनिवार रात को उन्होंने मारपीट कर उसे फंदे से लटका दिया।

पोस्टमार्टम के लिए बनाया पैनल

महिला के परिवार ने मोगा के थाना अजीतवाल में ससुराल परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए बयान दर्ज करवा दिए हैं। रमनदीप कौर का पोस्टमार्टम करवाने के लिए डाक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी